ट्रक और मैजिक की जोरदार भिड़ंत, 10 लोगों की दर्दनाक मौत
लखीमपुर खीरी May 18, 2026 at 06:18 PM , 4सड़क पर फैला चारों ओर खून तड़पते दिखे घटना में घायल हुए लोग
लखीमपुर खीरी: जिले में सोमवार की सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। ईसानगर थाना क्षेत्र के इदलिसपुर गांव के पास सवारियों से खचाखच भरी एक मैजिक गाड़ी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए और उसमें बैठे लोग मलबे में ही दब गए।ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसाजानकारी के अनुसार, दुर्घटना का शिकार हुई मैजिक गाड़ी 7 सीटर थी, लेकिन उसमें क्षमता से अधिक सवारियां ठूंस-ठूंस कर बैठाई गई थीं। जर्जर हालत की यह मैजिक बेहद तेज रफ्तार में सिसैया की तरफ जा रही थी। जैसे ही वह इदलिसपुर गांव के पास पहुंची, एक वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आ रहे ट्रक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो चुकी थी, जबकि गंभीर रूप से घायल पांच अन्य लोगों को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उन पांचों घायलों ने भी दम तोड़ दिया। इस हादसे में कुल 10 लोगों की जान जा चुकी है।
डग्गामारी और प्रशासन की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल
इस दिल दहला देने वाले हादसे ने जिले में धड़ल्ले से चल रहे अवैध डग्गामार वाहनों और परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी कथित तौर पर 'नजराना' लेकर इन कंडम और बिना ब्रेक वाले वाहनों को सड़कों पर दौड़ने की खुली छूट देते हैं। जनता का पूछना है कि परिवहन विभाग इन ओवरलोडेड और खटारा वाहनों पर कार्रवाई क्यों नहीं करता? क्या प्रशासनिक अमला सिर्फ वसूली में व्यस्त है?अब देखना यह होगा कि इस भीषण हादसे और 10 परिवारों के उजड़ने के बाद भी प्रशासन की नींद टूटती है या सड़कों पर मौत का यह सफर यूं ही बेखौफ जारी रहेगा।































Comments