*दहेज हत्या का आरोप, परिजनों ने जताया हत्या का संदेह*

लखीमपुर खीरी , 8

*लखीमपुर-खीरी।* ज्ञानपुर, चौकी महेवागंज, थाना सदर कोतवाली निवासी श्रवण कुमार मिश्रा की छोटी पुत्री प्रिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। प्रिया का विवाह मोजमा बाद, चौकी सुन्दरवल, थाना फूलबेहड़ निवासी मयंक शुक्ला पुत्र रामप्रकाश शुक्ला से हुआ था।  

परिजनों के अनुसार, 11 मई 2026 को दोपहर करीब 12 बजे गांव के एक व्यक्ति ने फोन पर प्रिया की मृत्यु की सूचना दी। जब पिता श्रवण कुमार मिश्रा ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंच चुका है। शव देखने पर शरीर और गर्दन पर गंभीर चोटों के निशान और खून के धब्बे दिखने का आरोप लगाया गया है।  

परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से विवाहिता के पति मयंक शुक्ला और ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। शव पोस्टमार्टम हाउस कैसे पहुंचा, इसकी कोई जानकारी उन्हें नहीं दी गई। श्रवण कुमार मिश्रा ने बेटी की हत्या का संदेह जताते हुए कहा कि जब तक मौत की सही जानकारी नहीं मिलती और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।  

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि मामले में स्थानीय प्रधान आरोपियों को बचाने और मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। पूरे मामले में फूलबेहड़ पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं।  

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने न्याय और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Related Articles

Comments

Back to Top