*धौरहरा में राष्ट्रीय जनगणना 2027 को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई*

लखीमपुर खीरी , 25

*धौरहरा, खीरी।* आगामी राष्ट्रीय जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत गुरुवार को एसडीएम की देखरेख में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य आम जनता को जनगणना प्रक्रिया से जोड़ना और सहयोग की अपील करना था।  

प्रगणकों और सुपरवाइजरों की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद एसडीएम धौरहरा शशीकांत मणि और तहसीलदार आदित्य विशाल की देखरेख में कॉलेज की छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों से जनगणना कार्य में सहयोग करने की अपील की।  

एसडीएम ने बताया कि 2011 के बाद अब 15 साल बाद मकान गणना के बाद आम लोगों की गिनती पुनः सरकारी अभिलेखों में दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि कर्मियों द्वारा मकान गणना के बाद आम आदमी की गिनती सरकारी आंकड़ों में शामिल होगी।

Related Articles

Comments

Back to Top