7 मई से होगी डिजिटल जनगणना, 875 प्रगणक तैनात
लखीमपुर खीरी May 06, 2026 at 07:33 PM , 31मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी। शासन के निर्देश पर प्रथम चरण में 7 मई से 21 मई तक जनगणना की जाएगी। प्रथम चरण में मकान गणना के अनुसार डिजिटल माध्यम से सभी लोग स्वयं गणना कर सकते हैं। परिवार के लोग मोबाइल, जनसेवा केंद्र और लैपटॉप के माध्यम से स्वयं गणना कर सकेंगे।दूसरा चरण 22 मई से 20 जून तक चलेगा। इसमें प्रगणक घर घर जाकर मदद करेंगे और गणना का कार्य शुरू करेंगे। इस जनगणना में पूरे तहसील में 875 प्रगणक लगाए गए हैं। साथ ही अतिरिक्त रूप से 158 सुपरवाइजर भी तैनात किए गए हैं।यह जानकारी उपजिलाधिकारी चलुवराजु आर और तहसीलदार अरुण कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि बुधवार प्रातः 9 बजे विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह के आवास से इस गणना का शुभारंभ किया जाएगा।































Comments