दुष्कर्म का आरोपी 6 घंटे में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी , 35

लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म की घटना में शामिल आरोपी को पुलिस ने घटना के 6 घंटे के अंदर मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। 
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ख्याति गर्ग के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम के देखरेख एवं क्षेत्राधिकारी सदर विवेक तिवारी के नेतृत्व में कोतवाली सदर पुलिस और विशेष दस्ता की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। 5 मई की रात मुखबिर से सूचना मिली कि दुष्कर्म का आरोपी रामजीवन पुत्र रामदयाल निवासी ग्राम रत्तासराय रवही से सरैंचा जाने वाले रास्ते साईफन नहर मोड़ के पास छिपा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को रोकने का प्रयास किया। आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी। उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 0351/2026 धारा 109(1) भारतीय न्याय संहिता व 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दुष्कर्म के मामले में पहले से मुकदमा संख्या 0350/26 धारा 65(2) भारतीय न्याय संहिता व 5/6 पाक्सो अधिनियम दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपी रामजीवन पुत्र रामदयाल निवासी ग्राम रत्तासराय थाना कोतवाली सदर जिला खीरी पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, निरीक्षक संचित कुमार, आरक्षी अमरजीत, आरक्षी फरमान अहमद। विशेष दस्ता टीम में निरीक्षक जयप्रकाश यादव, मुख्य आरक्षी सत्य प्रकाश यादव, मुख्य आरक्षी मनीष कुमार यादव, आरक्षी अरुण यादव, आरक्षी विकास चौहान, आरक्षी विकास यादव, आरक्षी सिकन्दर शामिल रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top