जिला अस्पताल ओयल में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित

लखीमपुर खीरी , 32

लखीमपुर खीरी।मुख्यालय अग्निशमन तथा आपात सेवाएं उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश के अनुपालन में मुख्य अग्निशमन अधिकारी के आदेशानुसार मंगलवार को फायर स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत जिला अस्पताल ओयल में अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अग्निशमन द्वितीय अधिकारी प्रदीप कुमार ने चिकित्सा अधिकारी की उपस्थिति में डॉक्टर और समस्त स्टाफ को अग्नि सुरक्षा की जानकारी दी। प्रशिक्षण में अग्निशमन उपकरणों को चलाने का अभ्यास कराया गया। आग लगने की स्थिति में किन किन सावधानियों का ध्यान रखना है, इसके बारे में विस्तार से बताया गया।

अग्निशमन अधिकारी ने अस्पताल के अग्निशमन उपकरणों का निरीक्षण भी किया और उन्हें सदैव कार्यशील दशा में रखने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल जैसी जगह पर आग से बचाव के उपाय और जागरूकता बहुत जरूरी है। इस मौके पर अस्पताल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Comments

Back to Top