दहेज उत्पीड़न का आरोप विवाहिता की संदिग्ध मौत

लखीमपुर खीरी , 29

ससुराल पक्ष पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग
लखीमपुर खीरी जिले में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिसमें मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, बैबहा मुन्नूसिंह (थाना भीरा) निवासी रामजती ने अपनी पुत्री वैष्णवी का विवाह 25 फरवरी 2026 को रोशननगर कुसमौरी (थाना गोला) निवासी रवि कुमार के साथ किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज में मोटरसाइकिल और बेड की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को लगातार प्रताड़ित किया जाता था और जान से मारने की धमकी दी जाती थी।
मायके पक्ष का कहना है कि 5 मई 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में वैष्णवी की मौत हो गई, जिसकी सूचना ससुराल पक्ष ने न देकर गांव के अन्य व्यक्ति द्वारा दी गई। आरोप है कि घटना के बाद भी ससुराल पक्ष ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी और उन्हें गुमराह किया।
परिजनों को जानकारी मिली कि शव को जिला अस्पताल से पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीड़िता की मां ने कोतवाली गोला में प्रार्थना पत्र देकर पति रवि कुमार समेत सास, ससुर, जेठ, देवर व अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस की ढुलमुल रवैए से पीड़िता पूरा दिन लगाती रही चौकी और थाने का चक्कर नहीं मिली कोई मदद

Related Articles

Comments

Back to Top