सांप के काटने से 3 साल के मासूम की मौत

लखीमपुर खीरी , 20

लखीमपुर खीरी के पनाह क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां सांप के काटने से 3 साल के मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान कमल मरेठिया के पुत्र के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मासूम को अचानक घर के आसपास खेलते समय सांप ने काट लिया। परिजन घबराहट में बच्चे को बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ते रहे और इलाज के प्रयास भी किए, लेकिन समय रहते उचित इलाज न मिल पाने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस घटना से बेहद दुखी हैं और परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार सांपों का खतरा बढ़ता जा रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि इलाके में साफ-सफाई, दवा छिड़काव और जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं और आपातकालीन व्यवस्था की कमी को उजागर कर दिया है।

Related Articles

Comments

Back to Top