मौत को दावत देती टूटी पुलिया चौराहे पर हर पल मंडरा रहा बड़ा हादसे का खतरा
लखीमपुर खीरी May 06, 2026 at 07:01 PM , 19बिजुआ/पनाह के पास नहर पर बनी पुलिया लंबे समय से टूटी पड़ी है, जिससे लगातार हादसों का खतरा बना हुआ है। यह स्थान मालपुर से अलीगंज और मुड़ा से पनाह को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है, जहां दिन-रात भारी आवाजाही रहती है।
दो दिन पहले ही एक ओमनी कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई थी, जिसमें बड़ा हादसा होते-होते बचा। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग अब तक मौन बना हुआ है और मरम्मत का कोई कार्य नहीं कराया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया काफी समय से क्षतिग्रस्त है और खासकर रात के अंधेरे में चौराहा होने के कारण यह साफ दिखाई भी नहीं देती। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। दिन में जब वाहन गिर चुका है तो रात में किसी राहगीर की जान भी जा सकती है।
ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पुलिया की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी अनहोनी की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।































Comments