*सलेमपुर कौन में स्वयं जनगणना को लेकर बैठक, 7 मई से शुरू होगी प्रक्रिया*
लखीमपुर खीरी May 06, 2026 at 06:35 PM , 17*लखीमपुर खीरी।* ग्राम सलेमपुर कौन में स्वयं जनगणना को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदर लेखपाल पंकज तोमर, राजेश शुक्ला, राजापुर लेखपाल अजीत कुमार और महेवागंज लेखपाल ने उपस्थित ग्रामीणों को जनगणना की जानकारी दी।
बैठक में बताया गया कि स्वयं जनगणना 7 मई से 21 मई तक चलेगी। इसके बाद घर-घर सर्वेक्षण 22 मई से 20 जून तक किया जाएगा। लेखपालों ने लोगों को डिजिटल जनगणना की प्रक्रिया विस्तार से समझाई और आश्वस्त किया कि दी गई जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी।
बैठक में जनगणना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों पर भी चर्चा की गई।































Comments