खाकी के साए में हो रहा गैस पेट्रोल का वितरण
लखीमपुर खीरी May 06, 2026 at 06:23 PM , 22धौरहरा खीरी। इजरायल व ईरान देशों के बीच बर्चस्व को लेकर चले युद्ध से डीजल पेट्रोल व गैस को लेकर मचे हाहाकार से क्षेत्र में मौजूद गैस एजेंसियों से लेकर पेट्रोल पंपो तक खाकी के साए में डीजल पेट्रोल व गैस सिलेंडरो का वितरण हुआ।मगर अब क्षेत्र में डीजल पेट्रोल तो सामान्य तरीके से मिल रहा लेकिन क्षेत्र में मौजूद गैस एजेंसियों पर भारी भीड़ उमड़ने के पीछे की सच्चाई कुछ और।
जानकारी के अनुसार ईरान व इजराइल के बीच बने मतभेद से चले युद्ध को लेकर क्षेत्र में गैस व डीज़ल पेट्रोल को लेकर मचे बवाल व हाहाकार के बीच खाकी के साए में आम आदमी की जरूरत पूरी की गई लेकिन इसी बीच कुछ बिचौलियों के सक्रिय होने से क्षेत्र के हालात बेकाबू हो चुकें।धीरे-धीरे क्षेत्र में डीजल पेट्रोल की समस्या तो समाप्त हो गई लेकिन क्षेत्र में मौजूद गैस एजेंसियों पर गैस सिलेंडरो को लेकर आज भी भारी भीड़ उमड़ रही। लोगों के अनुसार डीजल पेट्रोल की समस्या नही है लेकिन गैस को लेकर समस्या जस की तस बनी है सूत्रों के मुताबिक क्षेत्र में गैस एजेंसियों के संचालकों द्वारा गैस सिलेंडरो की कालाबाजारी के संकेत मिल रहे।































Comments