एसआई रविन्द्र सोनकर के एसपी ने लगाए थ्री स्टार
लखीमपुर खीरी May 06, 2026 at 06:20 PM , 26धौरहरा खीरी। उत्तर प्रदेश पुलिस में 2012 बैच के उपनिरीक्षक रवीन्द्र सोनकर को निरीक्षक पद पर पदोन्नति दी गई है। वर्तमान में धौरहरा थाना के थानाध्यक्ष के रूप में तैनात रवीन्द्र सोनकर को पुलिस अधीक्षक खीरी ख्याति गर्ग ने औपचारिक पिपिंग सेरेमनी के दौरान तीसरा स्टार धारण कराकर सम्मानित किया।
पुलिस कार्यालय में आयोजित समारोह में उच्चाधिकारियों और पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान अधिकारियों व साथियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने उनके लंबे सेवा काल,कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी की सराहना करते हुए कहा कि रवीन्द्र सोनकर ने थाना धौरहरा में अपने कुशल नेतृत्व से बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि निरीक्षक पद पर भी वह इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करते रहेंगे।































Comments