तहसील दिवस में 4 शिकायतों का निस्तारण कुल आईं 44 शिकायतें
लखीमपुर खीरी May 02, 2026 at 06:58 PM , 30गोला गोकर्णनाथ खीरी। तहसील गोला के सभागार में उप जिला अधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान आई 44 शिकायतों में चार का निस्तारण मौके पर किया गया
प्राप्त जानकारी के अनुसार आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व एवं आपदा विभाग की 27 शिकायतें पुलिस विभाग की 6 संयुक्त जांच हेतु 4 चीनी उत्पादन एवं गन्ना विभाग 1 विद्युत विभाग की 1 नगर विकास विभाग 1 एक शिकायत जिसमें विभिन्न विभागों की कुल 44 शिकायते प्राप्त हुए जिसमें राजस्व एवं आपदा विभाग की 27 शिकायतों में चार का मौके पर निस्तारण किया गया
जिसमें शेष 40 शिकायती प्रार्थना पत्रो की स्थलीय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया उप जिला अधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि हर शिकायत का समयबद्ध निस्तारण हो और फरियादी को बार बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़े संपूर्ण समाधान दिवस में ब्लॉक स्तरीय और तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।































Comments