*लाटूश रोड व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा*

अन्य खबरे , 24

*लखनऊ।* लाटूश रोड व्यापार मंडल की आम सभा की बैठक व्यापार मंडल कार्यालय, व्यापार भवन, गौतम बुद्ध मार्ग, लखनऊ में अध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
बैठक में पदाधिकारियों की घोषणा की गई जिनमें
सतीश अग्रवाल — अध्यक्ष
नसीम अंसारी — कार्यवाहक अध्यक्ष
अतुल त्रिपाठी — महामंत्री
शाकिर अली ,
अदनान अली, 
जगजीतसिंह जग्गा-वरिष्ठ उपाध्यक्ष,
मोहम्मद मुस्तकीम — उपाध्यक्ष
गुलशन अरोड़ा — उपाध्यक्ष
राजा मक्कड़ — कोषाध्यक्ष
नौशाद अहमद — संयुक्त सचिव
इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के रूप में, अमित अग्रवाल, शिवम, मोहम्मद इमरान, फैसल न्यू, आमिर, अदनान, सी. एम. दुबे, विनीत त्रिपाठी, सचिन रस्तोगी, संजय अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, आशीष अग्रवाल एवं प्रथम मल्होत्रा को मनोनीत किया गया।

बैठक में व्यापारियों की समस्याओं, संगठन की मजबूती एवं व्यापारिक हितों की रक्षा हेतु एकजुट होकर कार्य करने पर बल दिया गया। अध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

महामंत्री अतुल त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि लाटूश रोड व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों की रक्षा हेतु सदैव प्रतिबद्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन व्यापारियों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाने का कार्य करेगा तथा क्षेत्र के सभी व्यापारियों को एकजुट कर व्यापारिक वातावरण को और बेहतर बनाया जाएगा।

उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोग मिलकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा व्यापारियों के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहेंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top