*जानलेवा हमले में कार्रवाई न होने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार*

लखीमपुर खीरी , 34

*लखीमपुर खीरी।* निघासन क्षेत्र में एक युवक ने खुद पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने शनिवार को समाधान दिवस में एसपी को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की मांग की।  

ग्राम पंचपेड़ी मजरा मूड़ा बुजुर्ग निवासी मुसाहिद रजा ने एसपी डॉ. ख्याति गर्ग को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 11 अप्रैल 2026 को शाम करीब पांच बजे वह बांध की ओर जा रहे थे। तभी गांव का ही एक व्यक्ति अचानक बांका लेकर सामने आ गया और गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार वह पीछे हट गए, जिससे उनकी जान बच गई।  

पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद झंडी चौकी निघासन में शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। 23 अप्रैल को चौकी बुलाए जाने पर चौकी प्रभारी ने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और सुलह का दबाव बनाया। साथ ही 20 हजार रुपये की मांग करते हुए झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी।  

एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ निघासन को जांचकर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top