*14 मई को लखनऊ में होगी संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक, परमिट प्रकरणों पर होगा विचार*
लखीमपुर खीरी May 02, 2026 at 04:05 PM , 25(सुनील शर्मा)
*लखनऊ/लखीमपुर।* संभागीय परिवहन प्राधिकरण, लखनऊ की बैठक 14 मई 2026 को शाम 4:00 बजे आयुक्त, लखनऊ मण्डल, लखनऊ के सभागार कक्ष में आयोजित की जाएगी।
सचिव, संभागीय परिवहन प्राधिकरण लखनऊ संजय कुमार तिवारी द्वारा जारी प्रेस-विज्ञप्ति के अनुसार बैठक में लखनऊ संभाग के अंतर्गत सभी जनपदों से संबंधित समस्त प्रकार के परमिटों के प्रकरणों पर विचार कर निर्णय लिया जाएगा।
इसके साथ ही माननीय उच्च न्यायालय और माननीय राज्य परिवहन अपीलीय न्यायाधिकरण, उत्तर प्रदेश द्वारा पारित विभिन्न आदेशों के अनुपालन हेतु प्राधिकरण के समक्ष लंबित प्रकरण भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
कार्यालय संभागीय परिवहन अधिकारी, लखनऊ द्वारा जारी विज्ञप्ति संख्या 20/आरटीए बैठक/प्रेस विज्ञप्ति/2026 दिनांक 27 अप्रैल 2026 को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।
साथ ही सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, उन्नाव और रायबरेली को अपने-अपने जनपद के दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित कराने के निर्देश दिए गए हैं।































Comments