श्रमवीर गौरव समारोह में श्रमिकों को मिले हितलाभ
लखीमपुर खीरी May 01, 2026 at 09:05 PM , 22लखीमपुर खीरी।जिलेभर में उत्साह उल्लास और उमंग के बीच शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस श्रमवीर गौरव समारोह के रूप में धूमधाम से मनाया गया। जिला प्रशासन स्वास्थ्य और श्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बलरामपुर चीनी मिल लिमिटेड यूनिट कुंभी के किसान भवन सभागार में श्रमिकों के आरोग्य हेल्थ चेकअप शिविर हितलाभ वितरण कार्यक्रम एवं संगोष्ठी आयोजित हुई। राजधानी लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग देखी और सुनी गई। कार्यक्रम का सफल संयोजन सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता और सहायक श्रमायुक्त मयंक सिंह ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक अमन गिरी डीएम अंजनी कुमार सिंह सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता एएलसी मयंक सिंह यूनिट हेड सुनील कुमार यादव और पीएलए प्रोजेक्ट हेड ललित जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
विधायक अमन गिरी ने कहा कि श्रमिकों की मेहनत से ही प्रदेश और देश तरक्की की राह पर हैं। सीएम के नेतृत्व में खीरी तेजी से औद्योगिक विकास की ओर बढ़ रहा है। चीनी मिल के साथ पीएलए प्लांट व इंडस्ट्रियल पार्क से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर बनेंगे।
डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि आज कृषि और उद्योग की जो ऊंचाई है उसकी नींव श्रमिकों के पसीने से ही पड़ी है। देश प्रदेश और जनपद की समृद्धि में किसान और श्रमिक सबसे बड़ी ताकत हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में श्रमिकों व किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं।
विधायक और डीएम ने निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना के अंतर्गत 11 आश्रितों को दो दो लाख रुपये की एफडी प्रदान की। साथ ही प्रत्येक लाभार्थी को 25-25 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता भी दी गई। मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के अंतर्गत 5 लाभार्थियों को 31-31 हजार रुपये की चेक वितरित की गई।
श्रमिक आरोग्य मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का परीक्षण किया। एनसीडी स्क्रीनिंग टीबी जांच नेत्र परीक्षण के साथ ही लैब की सभी आवश्यक जांचें की गईं। नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। कुंभी चीनी मिल के साथ खंभारखेड़ा शुगर मिल और विम्बा इंडस्ट्रीज में भी आरोग्य मेले का आयोजन हुआ।































Comments