*वरिष्ठ पत्रकार राजीव दीक्षित का 58वां जन्मदिन धूमधाम से मना, एनके मिश्रा ने खिलाई मिठाई*

लखीमपुर खीरी , 27

*लखीमपुर खीरी।* जिले के जाने-माने पत्रकार एवं राष्ट्रीय प्रेस के प्रधान संपादक राजीव दीक्षित का 58वां जन्मदिन शुक्रवार को नवभारत टाइम्स कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं पत्रकारों के संरक्षक एन.के. मिश्रा ने राजीव दीक्षित को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिले के कई पत्रकार, राजनीतिक दलों के नेता और किसान नेता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि राजीव दीक्षित ने पत्रकारिता की शुरुआत हिमाचल टाइम्स, देहरादून दैनिक विप्लव, राष्ट्रीय सहारा और जनसत्ता के जिला प्रभारी के रूप में की थी। उन्होंने अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में अनेक समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं।

कार्यक्रम में हरिशंकर मिश्रा, विराज दीक्षित, टी.एन. मिश्रा सहित कई वरिष्ठ पत्रकार और किसान नेता मौजूद रहे। सभी ने राजीव दीक्षित के दीर्घायु होने और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। 

मौके पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

Related Articles

Comments

Back to Top