*गोला-खुटार रोड पर बड़ा हादसा टला, गैस सिलेंडरों से भरी डीसीएम सड़क किनारे धंसी*

लखीमपुर खीरी , 23

*गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी।* खुटार रोड पर शुक्रवार को गैस सिलेंडरों से लदी डीसीएम का पिछला पहिया सड़क किनारे धंसने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना डॉ. मलिक के पास की है।  

जानकारी के मुताबिक बाँकेगंज स्थित गैस गोदाम से सिलेंडर भरकर गोला इंडेन गैस की डीसीएम आ रही थी। बीते दिन हुई बारिश से सड़क किनारे की मिट्टी कमजोर हो गई थी। इसी वजह से भारी वाहन का पिछला हिस्सा जमीन में धंस गया।  

गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर सिलेंडरों से लदी गाड़ी पूरी तरह पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।  

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे की कमजोर जमीन और जलभराव की समस्या पर तुरंत ध्यान दिया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Related Articles

Comments

Back to Top