*भाजपा जिला कोर कमेटी की बैठक संपन्न, 6 को फन मॉल में होगी भव्य कार्यसमिति*
लखीमपुर खीरी May 01, 2026 at 06:22 PM , 26*लखीमपुर।* भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर शनिवार को जिले की कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने की।
बैठक में आगामी जिले के प्रशिक्षण वर्ग एवं अन्य संगठनात्मक अभियानों की कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा कर रूपरेखा तय की गई।
जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 6 तारीख को फन मॉल में जिला कार्यसमिति की भव्य बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में जिले भर से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
बैठक में जिला महामंत्री राजेश सिंह, मनोज वर्मा, अनुराग मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, राम जी मौर्य, आशू मिश्रा, जितेंद्र साहनी, विनोद लोधी, किरण अग्रवाल, जिला मंत्री अमित सिंह, संगीता पुरी, शरद मिश्रा, जिला कार्यालय प्रभारी अभिजात मिश्रा, जिला सह कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, जिला सह मीडिया प्रभारी राजीव मिश्रा, अंकित अवस्थी, सह कार्यालय मंत्री सौरभ त्रिवेदी, जिला सोशल मीडिया प्रमुख निष्कर्ष मिश्रा, जिला आईटी प्रमुख शौर्य सक्सेना एवं जिला सोशल मीडिया सह प्रमुख ऋषभ पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।































Comments