*सिटी मॉण्टेसरी इण्टर कॉलेज में बच्चों ने मनाया विश्व मजदूर दिवस, कर्मचारियों को दिए उपहार*
लखीमपुर खीरी May 01, 2026 at 06:20 PM , 29*लखीमपुर खीरी।* नगर के प्रतिष्ठित सिटी मॉण्टेसरी इण्टर कॉलेज में विश्व मजदूर दिवस पर एक अनूठी पहल देखने को मिली। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर छात्रों ने अपने विद्यालय में कार्य करने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उपहार देकर उनके प्रति कृतज्ञता जताई।
*बच्चों ने कहा- थैंक्यू भैया जी, थैंक्यू आया दीदी*
कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने कर्मचारियों को उपहार भेंट किए और “थैंक्यू भैया जी, थैंक्यू आया दीदी” कहकर आभार व्यक्त किया। उपहार पाकर कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे और उनके हौसले बुलंद हो गए।
कर्मचारियों ने कहा कि यह दिन उनके लिए यादगार रहेगा और बच्चों द्वारा दिए गए उपहारों को वे कभी नहीं भूल पाएंगे।
*प्रबंधन ने जताया आभार*
विद्यालय प्रबंधक विशाल सेठ, प्रबंध संचालिका लेखनी सेठ और प्रधानाचार्य धीरेन्द्र सिंह ने भी सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के सहयोग और मेहनत से ही विद्यालय सुचारू रूप से चल रहा है।
इस आयोजन ने बच्चों में श्रम के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव विकसित करने की मिसाल पेश की।































Comments