*ड्यूटी छोड़ मॉल में शॉपिंग कर रहे 5 पुलिसकर्मी निलंबित, SP ने की कार्रवाई*
लखीमपुर खीरी Apr 30, 2026 at 07:10 PM , 57*लखीमपुर खीरी।* होमगार्ड परीक्षा की ड्यूटी से गायब होकर जूडियो मॉल में शॉपिंग कर रहे पांच पुलिसकर्मियों को एसपी ने निलंबित कर दिया है। सभी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
*इन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज*
निलंबित होने वालों में हेड कांस्टेबल प्रमोद वर्मा, हेड कांस्टेबल राशिद चौधरी, कांस्टेबल विक्रांत चौधरी, कांस्टेबल रचित राजपूत और कांस्टेबल लोकेश पाण्डेय शामिल हैं।
एसपी ने ड्यूटी में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की। विभाग का कहना है कि अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।































Comments