*मटेहिया में किसान मजदूर यूनियन का धरना समाप्त, प्रशासन के आश्वासन पर लिया फैसला*

लखीमपुर खीरी , 23

*लखीमपुर खीरी।* भीरा-पलिया हाइवे चक्का जाम और रेल रोको आंदोलन को लेकर मटेहिया में भारतीय किसान मजदूर यूनियन (सिंघानिया) के किसान धरने पर बैठ गए थे। प्रस्तावित आंदोलन को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा और धरना स्थल पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई।  

*प्रशासनिक अधिकारियों ने की वार्ता*  
स्थिति को देखते हुए सीओ पलिया, सीओ गोला, पलिया थानाध्यक्ष और भीरा थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों से वार्ता कर उनकी मांगों को सुना और समाधान का आश्वासन दिया।  

प्रशासन के समझाने और आश्वासन के बाद किसान मान गए। यूनियन पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त करने की घोषणा की।  

*चक्का जाम-रेल रोको टला*  
किसानों के मानने के बाद भीरा-पलिया हाइवे पर प्रस्तावित चक्का जाम और रेल रोको आंदोलन टल गया। प्रशासन ने कहा है कि किसानों की मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।  
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी अप्रिय स्थिति से बचा जा सका।

Related Articles

Comments

Back to Top