*लखीमपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने 3 बाइकों को रौंदा, 4 चचेरे भाइयों की मौत*
लखीमपुर खीरी Apr 28, 2026 at 05:37 PM , 24*लखीमपुर खीरी।* फरधान थाना क्षेत्र के लखनापुर चौराहा के पास बीती रात भीषण सड़क हादसे में चार चचेरे भाइयों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने तीन बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सभी युवक शादी समारोह से लौट रहे थे।
*मौके पर मची चीख-पुकार*
हादसा लखनापुर चौराहा के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि मिर्जापुर सोनौरा निवासी कृष्णा शुक्ला और मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बसारा गांव निवासी अनुज कुमार और आदर्श कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। घायलों को पहले बेहजम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज जारी है।
*शादी से लौट रहे थे सभी*
जानकारी के मुताबिक सभी युवक कैंमासुर गांव में शादी समारोह से लौट रहे थे। कार चालक शालू उर्फ भानु भी गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है।
*पुलिस ने शुरू की जांच*
पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरधान थाना प्रभारी राजू राव ने मंगलवार सुबह 10 बजे बताया कि शादी समारोह से लौटते समय यह हादसा हुआ। मामले की जांच की जा रही है।
हादसे के बाद मृतकों के गांवों में मातम पसरा है।































Comments