*लखीमपुर खीरी: अवैध प्लाटिंग पर तहसील प्रशासन का चला बुलडोजर, प्रॉपर्टी डीलरों में हड़कंप*
लखीमपुर खीरी Apr 28, 2026 at 05:30 PM , 24*लखीमपुर खीरी।* कस्बा खीरी में अवैध प्लाटिंग पर तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अम्बर ब्रिक फील्ड के सामने आम के बाग में टुकड़ों में की गई प्लाटिंग को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया।
*मौके पर पहुंची टीम*
प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और अवैध रूप से बनाई गई एजिंग को जेसीबी से तुड़वा दिया। साथ ही प्लॉट बिक्री के लिए लगाए गए बैनर भी हटवाए गए।
*बिना लेआउट पास कराए हो रही थी बिक्री*
जानकारी के मुताबिक आम के बाग की जमीन को बिना लेआउट पास कराए प्लॉट में बांटकर बिक्री की तैयारी चल रही थी। नियमों को ताक पर रखकर कॉलोनी काटी जा रही थी।
*प्रॉपर्टी डीलरों में मचा हड़कंप*
तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के प्रॉपर्टी डीलरों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बिना अनुमति अवैध प्लाटिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
अधिकारियों ने आम जनता से भी अपील की है कि प्लॉट खरीदने से पहले उसका लेआउट और स्वीकृति जरूर जांच लें, ताकि धोखाधड़ी से बचा जा सके।































Comments