*गोला गोकर्णनाथ पालिका अध्यक्ष पर युवक ने लगाए गंभीर आरोप, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने शिकायत की फॉरवर्ड*
लखीमपुर खीरी Apr 28, 2026 at 05:26 PM , 26*लखीमपुर खीरी।* गोला गोकर्णनाथ नगर पालिका अध्यक्ष पर एक युवक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि अध्यक्ष ने अपने रिश्तेदारों को ठेका देकर गुणवत्ताविहीन कार्य कराए हैं। साथ ही गौशाला की जमीन को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।
*वाहन के इस्तेमाल पर भी सवाल*
शिकायतकर्ता ने पालिका अध्यक्ष द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले वाहन पर भी सवाल खड़े किए हैं। आरोप है कि नियमों को ताक पर रखकर निजी हित साधे जा रहे हैं।
*पूर्व केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा मामला*
युवक की शिकायत पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री तक पहुंची। मंत्री ने शिकायती पत्र को संज्ञान में लेते हुए उच्च अधिकारियों को जांच के लिए फॉरवर्ड कर दिया है।
मामले के तूल पकड़ने के बाद पालिका क्षेत्र में चर्चाओं का दौर गर्म है। लोग निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अभी तक पालिका अध्यक्ष की ओर से इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।































Comments