*पलिया के लापता व्यापारी को बरेली से सकुशल लाई पुलिस, भाजपा नेता ने टीम को किया सम्मानित*

लखीमपुर खीरी , 22

*पलिया कलां, लखीमपुर खीरी।* पटिहन रोड निवासी प्रॉपर्टी डीलर सौरभ महेश्वरी को सकुशल बरामद करने वाली पलिया पुलिस टीम को भाजपा नेता रवि गुप्ता ने सम्मानित किया। कोतवाल पंकज त्रिपाठी व उनकी टीम को अंग वस्त्र ओढ़ाकर भागवत गीता भेंट की गई।  

*सुबह मंदिर निकले, रात बरेली में मिले*  
सौरभ महेश्वरी सुबह 7 बजे मंदिर जाने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद अचानक उनका फोन स्विच ऑफ हो गया और वह लापता हो गए। काफी इंतजार के बाद भी सुराग न मिलने पर चिंतित परिजनों ने पलिया पुलिस को सूचना दी।  

*सर्विलांस से मिली लोकेशन*  
सूचना मिलते ही कोतवाल पंकज त्रिपाठी अपनी टीम के साथ सक्रिय हो गए। सर्विलांस सेल को एक्टिव किया गया। काफी मशक्कत के बाद रात 9 बजे सौरभ की लोकेशन बरेली में मिली। तुरंत एक टीम बरेली रवाना की गई। पुलिस ने सौरभ को सकुशल बरामद कर पलिया लाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।  

*भाजपा नेता ने किया सम्मान*  
आज भाजपा नेता रवि गुप्ता सौरभ के परिजनों के साथ पलिया कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाल पंकज त्रिपाठी व पूरी टीम को पलिया क्षेत्र की जनता की ओर से सम्मानित किया और सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद दिया। रवि गुप्ता ने कहा कि पलिया विधानसभा क्षेत्र में शानदार कार्य करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को वह उचित मंच पर सदैव सम्मानित करते रहेंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top