"लखीमपुर खीरी में डीएसओ के दावे फेल: तहसीलों में सूखे पड़े पेट्रोल पंप, गांवों में ₹200/लीटर बिक रहा डीजल-पेट्रोल"
लखीमपुर खीरी Apr 27, 2026 at 06:59 PM , 43लखीमपुर खीरी। जिला पूर्ति अधिकारी के "जिले में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं" वाले बयान की हवा निकल गई है। जिले की कई तहसीलों में हालात बदतर हैं। दर्जनों पेट्रोल पंपों पर ताले लटके हैं और जहां मिल रहा है वहां लंबी कतारें हैं।
सबसे गंभीर स्थिति गांवों की है। आरोप है कि पंप बंद कर अधिकारी और पेट्रोल पंप संचालक मिलीभगत से कालाबाजारी करा रहे हैं। गांवों में खुलेआम पेट्रोल ₹160 से ₹200 प्रति लीटर और डीजल ₹150 से ₹180 प्रति लीटर बिक रहा है। किसान और आम लोग मजबूरन ब्लैक में खरीद रहे हैं।
स्थानीय लोगों का सवाल है कि जब पंप बंद हैं तो गांवों तक ये तेल पहुंच कैसे रहा है? टैंकरों से सीधे गांवों में सप्लाई की आशंका जताई जा रही है।
सवाल ये भी कि जब जिलेभर में हाहाकार मचा है तो जिला प्रशासन और पूर्ति विभाग कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा? पंप संचालकों पर जुर्माना या लाइसेंस रद्द जैसी सख्त कार्रवाई न होना मिलीभगत की तरफ इशारा कर रहा है।
अधिकारी जांच की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं, जबकि जमीन पर जनता परेशान है। खेती-किसानी का सीजन है और डीजल न मिलने से किसान बेहाल हैं।































Comments