तो क्या अनुचर की नियुक्ति फर्जी है
लखीमपुर खीरी Apr 25, 2026 at 06:50 PM , 40(हरिशंकर/सत्यदेव)
लखीमपुर खीरी। बेसिक शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के चलते एक अनुचर की नियुक्ति की गई है नियुक्ति करने वाले अधिकारी ने बताया है कि मेरे हस्ताक्षर नहीं है मजे की बातें है कि अनुचर मृतक आश्रित पर ब्लॉक फूलबेहड़ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रघवापुर में कार्यरत है। जानकारी के अनुसार ब्लॉक फूलबेहड़ में ग्रांट नंबर 11 शिक्षक के पद पर बालचंद कार्यरत थे जो की थाना फूलबेहड़ के ग्राम परसेहरी कलां के निवासी थे। उनकी मृत्यु उनके शिक्षक रहते ही हो गई थी मृतक आश्रित पर उनके पुत्र अरविंद कुमार की नियुक्ति की गई थी। इस मामले में जब एक जन सूचना डाली गई तब पता चला कि यह मृतक आश्रित नियुक्ति मुख्यालय के खंड शिक्षा अधिकारी केशव राम मिश्रा ने सन् 2015 में किया था। जन सूचना में जब नियुक्ति के कागज मिले तो आवेदक उनके आवास पर गया तो अवकाश प्राप्त खंड शिक्षा अधिकारी केशव राम मिश्रा ने बताया कि मैंने यह हस्ताक्षर नहीं किये हैं, मैं हस्ताक्षर हिंदी में कभी नहीं करता था। जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में भ्रष्टाचार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिला मुख्यालय में फर्जी हस्ताक्षर से नियुक्ति हो गई और कर्मचारी रघवापुर में अनुचर के पद पर कार्यरत है और उसकी मां पेंशन ले रही है। इसी भ्रष्टाचार के चलते चर्चा है कि इस अनुचर के पिता भी फर्जी मार्कशीट पर ही अध्यापक बने थे इस चर्चा को इस बात से और बल मिलता है कि उनके गांव के तीन शिक्षक फर्जी मार्कशीट पर अध्यापक बने हुए थे जिन्हें जानकारी में आने पर तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह ने बर्खास्त किया था जिनकी वसूली कार्यवाही प्रक्रिया में है।विभाग में इस भ्रष्टाचार का अंत कब होगा यह तो भगवान ही जाने। इस संबंध में जब मैं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण तिवारी से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि केशव राम मिश्रा पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर कार्यालय में बुलाकर के हस्ताक्षर के बारे में पूछ कर आगे की कार्यवाही की जाएगी बताया जाता है कि इस तरीके से अन्य कई लोग भी फर्जी मार्कशीटों पर ब्लॉक फूलबेहड़ बिजुआ पलिया कला बांकेगंज आदि में शिक्षक सहित विभिन्न पदों पर नौकरी कर पढ़े-लिखे लोगों को चिढ़ा रहे हैं।































Comments