अचानक लगी भीषण आग ने कुछ ही पलों में तबाही का मंजर
लखीमपुर खीरी Apr 25, 2026 at 06:40 PM , 38लखीमपुर खीरी। नकहा ब्लॉक के ग्राम कालीपुरवा में अचानक लगी भीषण आग ने कुछ ही पलों में तबाही का मंजर खड़ा कर दिया। आग की लपटों ने एक दर्जन से अधिक घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कई परिवार बेघर हो गए और उनका सारा सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए, वहीं दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय सांसद उत्कर्ष वर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका हाल जाना और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। सांसद ने मौके से ही प्रशासनिक अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर निर्देश दिए कि सभी अग्नि पीड़ितों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए। सांसद उत्कर्ष वर्मा ने कहा कि “ऐसे संकट की घड़ी में हम सभी पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। सरकार से मांग की जाएगी कि सभी प्रभावितों को उचित मुआवजा और आवास उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे जल्द से जल्द सामान्य जीवन में लौट सकें।फिलहाल प्रशासन द्वारा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है और राहत कार्य तेजी से जारी है। गांव में एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।































Comments