लखीमपुर खीरी - पेट्रोल-डीजल पर स्थानीय संकट, बाकी यूपी सामान्य

लखीमपुर खीरी , 46

लखीमपुर खीरी में पेट्रोल-डीजल को लेकर लंबी कतारें और सीमित आपूर्ति की स्थिति बनी हुई है, धौरहरा, निघासन, पलिया समेत कई इलाकों में लोग घंटों लाइन में लग रहे हैं

अधिकारियों के अनुसार यह स्थिति अफवाहों के कारण हुई पैनिक बाइंग का नतीजा है, जबकि जिले में पर्याप्त स्टॉक होने और लगातार आपूर्ति का दावा किया गया है

वहीं धौरहरा क्षेत्र में 180 से 200 रुपये प्रति लीटर तक कालाबाजारी की शिकायतें भी सामने आई हैं

इसके उलट सीतापुर, लखनऊ, नोएडा, प्रयागराज, गाजियाबाद, कानपुर, उन्नाव समेत अन्य जिलों में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है

प्रशासन ने जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त कार्रवाई की बात कही है

Related Articles

Comments

Back to Top