दून स्कूल में सम्मानित किए गए टॉपर्स
लखीमपुर खीरी Apr 24, 2026 at 06:20 PM , 32मोहम्मदी संवाददाता
कस्बा के दून पब्लिक स्कूल में सफलता के उच्चतम शिखर को छूने वाले छात्र-छात्राएं की प्रतिभाओं और गौरवान्वित अभिभावकों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रबंधक डॉक्टर मेजर सिंह रहे और संचालन व्यवस्थापक विमल अवस्थी ने किया है।
आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया है। विद्यालय की अंजनैया मिश्रा, अंजली गुप्ता की टीम ने स्वर और संगीत के साथ वाणी वंदना प्रस्तुत की है। सफलता के उच्चतम शिखर को छूने वाले विद्यार्थी अथर्व रस्तोगी, नीतीश तिवारी, शैलजा त्रिवेदी, अभिषेक कुमार, अब्दुल बाकी, राज वर्मा, इकनूर कौर, इकरा , माहिया, जशनदीप सिंह, अंकुश कुमार, अभिजोत सिंह, आदर्श पाल, लव सिंह, रोहित पाल, अभिज्ञान, अल्शिफा खान, सिमरन दीप कौर, अरशद खान, गुरलीन कौर, सेजल मिश्रा, शोएब खान और अभिनव सिंह को मेडल देकर सम्मानित किया गया है प्रबंधक डॉक्टर गुरमेजर सिंह ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा संस्कारित शिक्षा के साथ आत्मनिर्भर नागरिक गढना बताया हमारा कीर्तिमान उसी का संकल्प जीवंत प्रमाण है। प्रधानाचार्या कविता मिश्रा ने कहां केवल अंकों की विजय नहीं संकल्प परिश्रम शिक्षकों के मार्ग दर्शन का उत्सव बताया उप प्रधानाचार्य सतनाम सिंह ने बच्चों को बताया सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता निरंतर अभ्यास और लक्ष्य के प्रति समर्पण शिखर तक पहुंचाता है।































Comments