*लखीमपुर में आकाश इंस्टीट्यूट ने आयोजित किया फेलिसिटेशन सेरेमनी व करियर काउंसलिंग सेशन, मेधावियों का हुआ सम्मान*

लखीमपुर खीरी , 25

*लखीमपुर खीरी।* आकाश इंस्टीट्यूट लखीमपुर द्वारा आज सौभाग्य पैलेस में फेलिसिटेशन सेरेमनी एवं करियर काउंसलिंग सेशन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण एवं अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।  

*मेधावियों को किया सम्मानित*  
कार्यक्रम के दौरान मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के भविष्य के लिए उपयोगी बताया।  

*विशेषज्ञों ने दिया करियर मार्गदर्शन*  
सेशन में विशेषज्ञों ने फाउंडेशन 8th-10th, मेडिकल, इंजीनियरिंग एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। विद्यार्थियों को सही दिशा चुनने और लक्ष्य तय करने के टिप्स दिए गए।  

आकाश इंस्टीट्यूट लखीमपुर ने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, श्रेष्ठ मार्गदर्शन एवं सफलता की सही दिशा देने के अपने संकल्प को दोहराया। संस्थान ने सभी उपस्थित छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।  

यह आयोजन उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों के मन में नए सपने और आत्मविश्वास जगाया।

Related Articles

Comments

Back to Top