*पृथ्वी दिवस पर दुधवा में प्रतियोगिताएं और कार्यशाला आयोजित, वन-वन्यजीव संरक्षण पर दिया जोर*
लखीमपुर खीरी Apr 22, 2026 at 07:41 PM , 34*पलिया कलां, लखीमपुर खीरी।* विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया के पर्यटन परिसर में विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पलिया क्षेत्र के कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यशाला में दुधवा के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा वन एवं वन्यजीव आधारित पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण दिया गया। उप प्रभागीय वनाधिकारी, बेलरायां दीपक पाण्डेय ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए पृथ्वी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
*प्रतियोगिताओं के परिणाम*
*निबंध प्रतियोगिता:*
- *प्रथम:* कु. काजल कनौजिया, कैमुना शिक्षण संस्थान, बिशेनपुरी
- *द्वितीय:* कु. अनुष्का गुप्ता, दून इंटरनेशनल स्कूल, पलिया
- *तृतीय:* कु. समनप्रीत कौर, गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल, पलिया
*चित्रकला प्रतियोगिता:*
- *प्रथम:* कु. अनन्या अग्रवाल, गोल्डन फ्लावर स्कूल, पलिया
- *द्वितीय:* कु. प्रभजोत कौर, दि इंडियन एकेडमी, पलिया
- *तृतीय:* कु. मुस्कान, बल्देव वैदिक इंटर कॉलेज, पलिया
*थ्रीडी मॉडल प्रतियोगिता:*
- *प्रथम:* कु. समृद्धि मौर्या व ओजस शर्मा, दून इंटरनेशनल कॉलेज, पलिया
- *द्वितीय:* ओजस शर्मा व समृद्धि मौर्या, कैमुना शिक्षण संस्थान, बिशेनपुरी
- *तृतीय:* कु. तनु राठौर व लवी, बल्देव वैदिक इंटर कॉलेज, पलिया
- *तृतीय:* सुधीर यादव व अनंत द्विवेदी, गोल्डन फ्लावर स्कूल, पलिया
प्रस्तुतीकरण धनीराम, सुश्री नाजरुन निशा मोटीवेटर, विपिन कपूर सैनी आउटरीच प्रोग्रामर द्वारा दिया गया।
कार्यशाला में उप प्रभागीय वनाधिकारी बेलरायां दीपक पाण्डेय, क्षेत्रीय वन अधिकारी पर्यटन रेंज रोली सिंह, सतीश चंद्र राठौर, हंसराम, सुनित कुमार, अनुराग, गरिमा वन दरोगा, हिमांशी पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रतियोगिताओं में बल्देव वैदिक इंटर कॉलेज, दि इंडियन एकेडमी, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज, दून इंटरनेशनल कॉलेज, गोल्डन फ्लावर स्कूल व कैमुना शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।































Comments