*धौरहरा में डीजल-पेट्रोल और गैस की किल्लत, भाकियू ने संचालकों पर लगाया कालाबाजारी का आरोप*

लखीमपुर खीरी , 46

(मनोज मिश्र/हरिशंकर मिश्र) 

*धौरहरा, लखीमपुर खीरी।* क्षेत्र में डीजल, पेट्रोल व गैस को लेकर आम आदमी लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहा है, फिर भी मूलभूत आवश्यकताएं समय से नहीं मिल रही हैं। गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों पर पुलिस बल की निगरानी में वितरण सुनिश्चित कराया जा रहा है, इसके बावजूद सैकड़ों लोगों को समय पर सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।  

इसी क्रम में भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के तहसील अध्यक्ष पवन पाठक ने बुधवार को जिलाधिकारी खीरी को पत्र लिखकर एजेंसियों के संचालकों द्वारा की जा रही कालाबाजारी जैसी समस्याओं का समाधान करने का निवेदन किया।  

डीएम को संबोधित पत्र में तहसील अध्यक्ष ने बताया कि गैस एजेंसियों व पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा की जा रही कालाबाजारी के कारण आम आदमी को लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। किसानों को खेतों में सिंचाई के लिए डीजल और आने-जाने के लिए पेट्रोल नहीं मिल रहा है।  

पाठक के अनुसार, आवागमन और सिंचाई के लिए डीजल की आवश्यकता है, लेकिन तीनों उत्पादों के संचालकों द्वारा की जा रही कालाबाजारी के चलते हर जगह आम आदमी लाइन में खड़ा दिख रहा है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त उत्पादों का वितरण पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कराया जा रहा है, फिर भी हालात नहीं सुधर रहे।  

भाकियू ने जिला प्रशासन से कालाबाजारी पर रोक लगाकर ईंधन और गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

Related Articles

Comments

Back to Top