*अम्बरपुर गांव में अचानक लगी आग से दर्जनों घर जलकर राख, एसडीएम ने की त्वरित मदद*

लखीमपुर खीरी , 44

*गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर खीरी।* गोला तहसील क्षेत्र के गांव अम्बरपुर गोगांवा में मंगलवार को अचानक लगी आग से दर्जनों घर जलकर राख हो गए। अग्निकांड में पीड़ितों का घर-गृहस्थी का सारा सामान जल गया।  

सूचना मिलते ही गोला उप जिला अधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी व तहसीलदार भीमचन्द मौके पर पहुंचे। प्रशासन की मदद व फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  

उप जिला अधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी ने तत्काल अग्नि पीड़ितों के लिए गांव में ही राशन-पानी की व्यवस्था करवाई। प्रशासन की टीम नुकसान का आकलन कर रही है।  

अचानक हुए इस हादसे से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में मदद की, लेकिन तब तक कई घर पूरी तरह जल चुके थे। प्रशासन ने पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

Related Articles

Comments

Back to Top