गुत्थियों में उलझी बख्खारी गांव में हुई चोरी,
लखीमपुर खीरी Apr 22, 2026 at 06:36 PM , 41गोला गोकर्णनाथ खीरी,
कोतवाली गोला के बख्खारी गांव में बीती रात हुई चोरी ने पुलिस व गांव वालों को उलझा कर रख दिया है। छत से जीना के रास्ते घर में घुसे चोरों ने रामकुमार के मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया ,गृहस्वामिनी ने गोला पुलिस को तहरीर दी है, सीओ गोला रमेश कुमार तिवारी ने मौका मुआयना कर गोला पुलिस को बारीकी से जांच करने के निर्देश दिये हैं।
रामकुमार के छोटे पुत्र जितेंद्र कुमार ने बताया वह अकेला छत पर सो रहा था, मां रामश्री व पिता रामकुमार मकान के बाहरी आंगन में दूर पड़ी चारपाइयों पर सो रहे थे,बड़े भाई शक्ति कुमार व उनकी पत्नी गीता देवी अपने दो बच्चों के साथ कमरे में सोये हुए थे। गांव में बारात आयी थी जिस कारण सभी लोग देर रात तक जागते रहे। रात करीब दो से चार बजे के दौरान दीवार के सहारे छत पर चढ़ आये चोरों ने जीने के रास्ते घर मे प्रवेश किया, अलग-अलग दो कमरों में रखे बक्शो व अलमारी को चाभी से खोलकर बक्शो व अलमारी में रखे पूरे सामान को कमरे में बिखेर दिया
बक्से में रखे जेवरात चोरी कर ले गए।
बख्खारी गांव पहुंचे गोला सीओ रमेश कुमार तिवारी ने मौका मुआयना कर गोला इंस्पेक्टर अम्बर सिंह से घटना की बारीकी से जांच करने का निर्देश दिया है।































Comments