*बोझवा रेलवे क्रॉसिंग पर अनिश्चितकालीन धरना जारी, जांच के लिए पहुंची रेलवे व पुलिस की टीम*
लखीमपुर खीरी Apr 22, 2026 at 06:22 PM , 34*लखीमपुर खीरी।* पलिया-भीरा हाईवे के पास बोझवा रेलवे क्रॉसिंग पर भारतीय किसान मजदूर यूनियन सिंघानिया संगठन का अनिश्चितकालीन धरना लगातार जारी है। 15 अप्रैल 2026 से राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता एस. के. सिंघानिया के निर्देशन में संगठन के पदाधिकारी धरना स्थल पर बैठे हैं और सक्षम अधिकारियों को ज्ञापन सौंप रहे हैं।
धरने को देखते हुए डीआरएम के निर्देश पर लखनऊ से जांच टीमें मौके पर पहुंचीं। रेलवे व पुलिस विभाग की टीमों ने स्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की। टीमें अपनी जांच रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को सौंपेंगी।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि अनिश्चितकालीन धरने के चलते रेलवे विभाग द्वारा परमिशन का आश्वासन दिया गया, लेकिन किसान पदाधिकारी इससे संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर 1 मई को बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
धरना स्थल पर भारतीय किसान मजदूर यूनियन सिंघानिया संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारी क्रॉसिंग से जुड़ी समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।































Comments