*खीरी में ग्राम पंचायत अधिकारी के 'करिश्माई खेल' का पर्दाफाश, 28 लाख के गबन का आरोप, निलंबन की कार्रवाई*
लखीमपुर खीरी Apr 22, 2026 at 06:20 PM , 30*लखीमपुर खीरी।* जनपद में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी अहमद हसन सिद्दीकी के कारनामों का आखिरकार पर्दाफाश हो गया। नकहा में तैनाती के दौरान पहले 6 लाख रुपये की सरकारी धनराशि सफाईकर्मी के खाते में भेजकर बंदरबांट करने का मामला सामने आया था। भंडाफोड़ होने पर अफसरों ने रिकवरी की कार्रवाई की थी।
लेकिन मामला यहीं नहीं रुका। शिकायत के बाद जांच में अब करीब 28 लाख रुपये की सरकारी धनराशि के गबन का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अलग-अलग गांवों से सफाईकर्मी के खाते में धनराशि भेजी गई।
*आरोपों की पुष्टि से उड़े होश*
जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर अफसरों के होश उड़ गए। सूत्रों के मुताबिक, ग्राम पंचायत अधिकारी अहमद हसन सिद्दीकी और संबंधित सफाईकर्मी पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।
ग्राम पंचायत अधिकारी के इन कारनामों की चर्चा खीरी के अलावा अन्य जनपदों में भी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी धन के दुरुपयोग की पूरी जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।
फिलहाल विभागीय जांच जारी है और आगे की कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है।































Comments