लखनऊ अग्निकांड: पीड़ितों की मदद को पहुंची ‘टीम अंसार’, ने बांटा खाना-राशन
लखीमपुर खीरी Apr 22, 2026 at 06:11 PM , 33लखीमपुर-खीरी। राजधानी लखनऊ के विकास नगर में भीषण अग्निकांड से बेघर हुए परिवारों के लिए मंगलवार का दिन राहत लेकर आया। लखीमपुर-खीरी से चलकर आई ‘टीम अंसार’ ने पीड़ितों का दर्द बांटा और भूखे परिवारों को खाना, राशन, कपड़े बांटकर इंसानियत की मिसाल पेश की।
लखीमपुर से लखनऊ पहुंची ‘टीम अंसार’
समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव एवं ऑल इंडिया मुस्लिम घोसी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अंसार महमूद के निर्देश पर ‘टीम अंसार’ मंगलवार सुबह लखीमपुर-खीरी से लखनऊ के विकास नगर पहुंची। टीम में शाबान चौधरी, तालिब नजीर, रियान अंसारी, अमन महमूद, डॉ. आमिर महमूद, जमीर खान समेत दर्जनों साथी शामिल रहे।
भूखे पीड़ितों को खिलाया खाना, बांटी राहत सामग्री
अग्निकांड में सब कुछ गंवा चुके परिवार दो दिन से खुले आसमान के नीचे थे। बच्चे भूख से बिलख रहे थे। ऐसे में ‘टीम अंसार’ ने मौके पर पहुंचते ही सबसे पहले पके हुए खाने के पैकेट वितरित किए। इसके बाद राशन किट, और पीने के पानी की व्यवस्था की।
‘हर दुख-सुख में साथ खड़े हैं’ - टीम अंसार
पीड़ित परिवारों से मुलाकात के दौरान टीम के सदस्यों ने कहा, “इस कठिन समय में टीम अंसार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। हमने नुकसान का जायजा लिया है। सरकार से मांग करते हैं कि हर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और पक्का आवास दिया जाए। जब तक पुनर्वास नहीं होता, टीम अंसार मदद करती रहेगी।” यह संदेश अंसार महमूद की ओर से टीम के माध्यम से पीड़ितों तक पहुंचाया गया।
नुकसान का लिया जायजा, सरकार से की मांग
टीम अंसार ने घर-घर जाकर जले हुए आशियानों को देखा और पीड़ितों से नुकसान की जानकारी ली। टीम ने बताया कि कई परिवारों की गृहस्थी पूरी तरह राख हो गई है। बच्चों की किताबें, महिलाओं के जेवर, कमाई के सामान सब जल गए। उन्होंने सरकार से तत्काल राहत और स्थायी पुनर्वास की मांग उठाई।
पीड़ित बोले - ‘टीम अंसार फरिश्ता बनकर आई’
विकास नगर की पीड़ित महिलाओं ने बताया, “दो दिन से बच्चे भूखे थे। टीम अंसार ने आते ही खाना खिलाया, राशन दिया। ये लोग हमारे लिए फरिश्ता बनकर आए।” वहीं बुजुर्गों ने कहा, “टीम अंसार ने भरोसा दिलाया कि अकेले नहीं हो। इससे बड़ी राहत क्या होगी।”
‘इंसानियत सबसे बड़ा धर्म’
डॉ. आमिर महमूद ने बताया कि टीम ने पहले मेडिकल जरूरतें देखीं। जले-झुलसे लोगों के लिए मरहम, दवा का इंतजाम किया। रियान अंसारी और अमन महमूद ने बच्चों को बिस्किट, दूध बांटा। शाबान चौधरी और तालिब नजीर ने राशन किट पैक कर घर-घर पहुंचाई।
फिलहाल विकास नगर के पीड़ित परिवारों ने टीम अंसार का आभार जताया है। लखीमपुर-खीरी से लखनऊ पहुंचकर दिखाई गई इस दरियादिली की पूरे इलाके में चर्चा है।































Comments