लखीमपुर खीरी: रेलवे ओवरब्रिज पर टूटा नॉइज़ बैरियर बना हादसे का खतरा, तत्काल मरम्मत की मांग

लखीमपुर खीरी , 33

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रेलवे स्टेशन स्थित ओवरब्रिज पर सुरक्षा के लिए लगाए गए नॉइज़ बैरियर (साउंड प्रोटेक्शन पैनल) का एक हिस्सा टूटकर सड़क की ओर बाहर निकल आया है। पैनल का नुकीला किनारा बाहर होने से राहगीरों और गुजरने वाले वाहनों के लिए गंभीर दुर्घटना का खतरा उत्पन्न हो गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह क्षतिग्रस्त पैनल काफी समय से इसी स्थिति में है, लेकिन अब तक संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। दिनभर इस मार्ग पर भारी यातायात रहता है, ऐसे में जरा सी चूक बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और रेलवे विभाग से तत्काल संज्ञान लेकर पैनल की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। वहीं, जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top