* 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का कराएं निस्तारण।

लखीमपुर खीरी , 34

लखीमपुर खीरी, 22 अप्रैल। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखीमपुर खीरी शिवा कुमार सिंह के निर्देशानुसार दिनांक 09-05-2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु आज नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, अभिषेक कुमार श्रीवास्तव अपर जिला जज एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बरीष त्रिपाठी की अध्यक्षता में जनपद के समस्त न्यायिक  मजि0 की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थितन्यायिक मजि0को निर्देशित किया गया कि दिनांक 09-05.2026 को आयोजित की जा रही राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित कर निस्तारित करें, जिससे कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।

Related Articles

Comments

Back to Top