कृषक समाज इंटर कॉलेज मे हुआ विज्ञान बस का संचालन,
लखीमपुर खीरी Apr 22, 2026 at 06:05 PM , 28गोला गोकर्णनाथ खीरी,
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत संचालित जिला विज्ञान क्लब, लखीमपुर -खीरी के तत्वावधान में जनपद के विद्यार्थियों में विज्ञान एवं तकनीकी के लोकप्रियकरण हेतु जिलाधिकारी के आदेशानुसार व जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र के मार्गदर्शन में दिनांक 22 अप्रैल से24अप्रैल तक विज्ञान बस का तहसील गोला गोकरण नाथ में संचालन होगा। इसका प्रारम्भ नगर के कृषक समाज इंटर कॉलेज से हुआ विद्यार्थियों के बीच विशेष उत्साह और जिज्ञासा का माहौल बना दिया। इस विज्ञान बस में आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक उपकरणों का प्रदर्शन किया गया, जिससे छात्रों को विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को समझने का व्यावहारिक अवसर मिला,
विज्ञान बस में 3D प्रिंटर, माइक्रोस्कोप, टेलीस्कोप, पेरिस्कोप और केमिकल बॉन्डिंग मॉडल जैसे उपकरणों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। इन उपकरणों के माध्यम से छात्रों को विज्ञान के सिद्धांतों को सरल और रोचक तरीके से समझाया गया। साथ ही, विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोग (प्रैक्टिकल) भी कराए गए, जिससे विद्यार्थियों की रुचि और अधिक बढ़ी।
इस प्रदर्शनी में विद्यर्थियों ने प्रतिभाग किया और सभी ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। छात्रों ने विज्ञान बस में उपलब्ध उपकरणों को नजदीक से देखा और कई नई जानकारियाँ प्राप्त कीं,
विज्ञान बस के स्टाफ ने छात्रों को हर उपकरण के उपयोग और उसके वैज्ञानिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर नोडल अधिकारी अनंत प्रकाश सरोज प्रधानाचार्य , कृषक समाज कॉलेज व स्थानीय विज्ञान शिक्षक डॉ अनिल कुमार कुमार ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्धक पूर्व सांसद श्री रवि प्रकाश वर्मा, प्रबन्ध समिति सदस्य डॉ पूर्वी ने विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति जागरूक रहने और ऐसे आयोजनों से अधिक से अधिक सीखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विज्ञान बस के हेड सुभाषीष पांडेय, बस चालक देवेंद्र मिश्रा तथा सहायक अश्वनी कुमार की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। विज्ञान विषय के विषयाध्यापकों के सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सुनील कुमार मिश्र, समन्वयक, जिला विज्ञान क्लब,खीरी रहे उपस्थित,































Comments