आग से गाँव तबाह, कई जानवर झुलसे — ग्रामीणों में मचा हड़कंप
लखीमपुर खीरी Apr 21, 2026 at 06:27 PM , 26पलिया कलां लखीमपुर खीरी। गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र के थाना हैदराबाद अंतर्गत ग्राम ग्रंट 18 बंसबेरिया (परेली मोड़)तथा मझगयी थाना क्षेत्र के मुन्नापुरवामजरा छेदुई पतियां में भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में उसने पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया।
इस दर्दनाक हादसे में कई जानवर जिंदा झुलस गए, जबकि कुछ ग्रामीण भी आग की चपेट में आकर झुलस गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग का रूप इतना विकराल था कि लोगों को अपने घर-बार, जरूरी सामान और बंधे पशुओं को छोड़कर जान बचाने के लिए गांव से बाहर भागना पड़ा।
ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना मिलने पर गोला से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, हालांकि तब तक भारी नुकसान हो चुका था।
फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। पीड़ित ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मदद, उचित मुआवजा और पुनर्वास की मांग की है। प्रशासनिक अधिकारी भी स्थिति का जायजा लेने में जुटे हुए हैं।































Comments