कटौती का रोस्टर गड़बड़ाने से किसानों को मिलने वाली बिजली घटी

लखीमपुर खीरी , 24

मोहम्मदी संवाददाता 
क्षेत्र में चल रही लू के थपेडों से लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है वही बिजली की अंधाधुंध कटौती आग में घी डालने का काम कर रही गांव में किसानों को 18 घंटे विद्युत आपूर्ति का वादा की हवा निकल गई है महा जे 5 से 6 घंटे कटौती के बीच बिजली मिल पाना संभव हो पा रहा है ऐसे में किसानों के गन्ना की फसल सूखने के कगार पर पहुंच रही है।
क्षेत्र में चल रही गर्म हवाओं के बीच किसानों को फसल की सिंचाई के लिए सर्वाधिक बिजली की आवश्यकता पड़ती है अधिकारियों की उदासीनता के चलते ऊपर से कोड नहीं है की बात कहकर बिजली की अंधाधुंध कटौती की जा रही है गांव में आवाजाही के बीच महज 5 से 6 घंटा आपूर्ति मिल पा रही है ऐसे में किसान की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई जिम्मेदार अधिकारी सीयूजी नंबर बंद कर आराम फरमाने में लगे हैं। 
एसडीओ शुभम मौर्य ने बताया ऊपर से दिन मैं बिजली की कटौती को रात में की जा रही है और दिन में तेज हवाओं के चलते आपूर्ति बंद रखी जाती है। जिसके चलते पर्याप्त बिजली किसानों को उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top