सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत साल के लड़के की बारात में शामिल होने जा रहा था
लखीमपुर खीरी Apr 21, 2026 at 06:07 PM , 24मोहम्मदी/बरवर संवाददाता
कस्बा बरवर निवासी एक व्यक्ति को खुटार में साल के लड़के की बारात में जाते समय रास्ते में सड़क किनारे खड़े होने पर कार चालक ने टक्कर मार दी जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया इलाज के लिए शाहजहांपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया हालत नाजुक होने के चलते परिजन लखनऊ के लिए जाते समय मोहम्मदी में मौत हो गई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कस्बा के मोहल्ला देवी स्थान निवासी मृतक के बड़े बेटा अरुण ने बताया उसके पिता राजेंद्र 42 वर्षीय बाइक से ससुराल में साल के लड़के अखिलेश की बारात में सोमवार शाम 8 बजे करीब सम्मिलित होने जा रहे थे। खुटार के आगे रामपुर कला के पास पहुंचते ही बाइक खड़ी कर सड़क किनारे खड़े किसी के आने का इंतजार कर रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रही कार चालक ने टक्कर मार दी जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए इलाज के लिए शाहजहांपुर लाया गया जहां डॉक्टर ने हालत नाजुक होने के चलते लखनऊ ले जाने के लिए मोहम्मदी ले आए और पैसे का इंतजाम कर ही रहे थे तभी अचानक तबियत बिगड़ गई और सरकारी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी रामदेवी पुत्र अरुण और शिवम को रोते बिलखते छोड़ गया है ।































Comments