फाइनेंस की गोल्ड लोन शाखा का उद्घाटन
लखीमपुर खीरी Apr 16, 2026 at 06:30 PM , 24लखीमपुर खीरी। आईआईएफएल फाइनेंस बैंक की गोल्ड लोन शाखा का उद्घाटन नंद कुमार मिश्र पत्रकार एवं कंपनी के नॉर्थ जोन के बिजनेस हेड अभिनव माथुर के द्वारा बैंक के अन्य अधिकारियों के सानिध्य में किया गया।
आईआईएफएल फाइनेंस के नॉर्थ जोन के बिजनेस हेड श् अभिनव माथुर ने बताया कि आईआईएफएल गोल्ड लोन भारत की दूसरी सबसे बड़ी गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी है जो पूरे देश में लगभग 4000 शाखाओं के साथ काम कर रही है। आईआईएफएल बाजार में सबसे कम ब्याज दर पर आपके सोने का अधिक लोन देता है और पूरी परदर्शिता के साथ काम करता है।
कंपनी के रीजनल हेड अस्ताद कोल्हा ने बताया कि लखीमपुर क्षेत्र के लोगों को इस गोल्ड लोन की शाखा के माध्यम से ग्राहकों को उचित दरों पर गोल्ड लोन एवं स्वास्थ्य बीमा, की सुविधा प्राप्त होगी। कम्पनी के एरिया मैनेजर संजय कुमार तिवारी ने बताया कि इस शाखा के माध्यम से निम्न स्तर के लोगों को कम से कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करवाना कम्पनी का मुख्य उद्देश्य रहेगा।
इस मौके पर कंपनी के टेरिटरी मैनेजर सतीश शुक्ला, शाखा प्रबन्धक शिवम शुक्ला के साथ कम्पनी के अन्य अधिकारी अतिथिगण के साथ मौजूद रहे।































Comments