भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर शोभायात्रा और सामूहिक यज्ञोपवीत बीस अप्रैल को
लखीमपुर खीरी Apr 15, 2026 at 06:45 PM , 32विश्वकांत त्रिपाठी
पलिया कलां लखीमपुर-खीरी। विगत वर्षों की भांति इस बार भी भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार एवं भव्य एक कोशिय परिक्रमा एवं माता रेणुका रसोई का आयोजन पूर्व की भांति हो रहा है जिसकी तैयारी को लेकर श्रीपीठ पर तैयारियां पूरी हो गई है।
कार्यक्रम के आयोजन को लेकर बैठक में तमाम बिंदुओं पर चर्चा होने के बाद निश्चय किया गया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर दिनांक 17 अप्रैल 2026 को श्रीरामचरित मानस अखंड पाठ का प्रारंभ प्रातः 10:00 बजे श्रीपीठ पर किया जायेगा, 18 अप्रैल को मानस पाठ हवन पूजन के साथ सम्पन्न होगा।
19 अप्रैल को सायं 07:00 बजे रेणुका नंदन का जन्मोत्सव मनाया जायेगा,
दिनांक 20 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे से बटुकों का निःशुल्क सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार आरंभ होगा एवं दोपहर 12:00 बजे से प्रभु इच्छा तक माताजी रेणुका की रसोई/भंडारे का आयोजन किया जायेगा। 20 अप्रैल को ही शाम 4:00 बजे भगवान श्रीपरशुराम जी की एक कोसीय नगर परिक्रमा एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जायेगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से संस्था के सरक्षक शांति स्वरूप शुक्ला, रामचंद्र शुक्ल, आशीष अग्निहोत्री, सोमेश माधव मिश्र, रामू वर्मा, शेर वर्मा, सुनील कुमार गुप्ता पंडित, आदर्शअग्रवाल, डीके श्रीवास्तव, जैकी शर्मा, अभिषेक मिश्रा, समेत श्रीपीठ के सेवादार मौजूद रहे।































Comments