“उम्मीदों का पर्व” के रूप में जन जागृति सामाजिक संस्था का वार्षिकोत्सव संपन्न

लखीमपुर खीरी , 30

लखीमपुर खीरी। जन जागृति सामाजिक संस्था का वार्षिकोत्सव “उम्मीदों का पर्व” के नाम से जिला पंचायत सभागार में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोपाल शर्मा (भूतपूर्व मुख्य चयनकर्ता, बीसीसीआई), डॉ. निर्मला उपाध्याय (प्रोफेसर, लखनऊ विश्वविद्यालय), मेजर मनोज कुमार शर्मा (लखनऊ), मुख्य संरक्षक सेवक सिंह अजमानी एवं संस्था अध्यक्ष विपिन कुमार भारद्वाज द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत शेखर म्यूजिकल ग्रुप द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुई। इसके पश्चात संस्था के महामंत्री  सरोज शर्मा ने वर्षभर में किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।
विशिष्ट अतिथि मेजर मनोज कुमार शर्मा एवं डॉ. निर्मला उपाध्याय ने संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। संस्था के सचिव डॉ. प्रदीप कुमार निगम ने अतिथियों का स्वागत करते हुए नवगठित लखीमपुर जनपद इकाई की कार्यकारिणी का परिचय कराया एवं पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
नवगठित जिला अध्यक्ष आलोक रस्तोगी ने अपनी टीम का परिचय कराया, जिसमें उपाध्यक्ष  गुरमीत सिंह गुलाटी एवं  कमलेश कुमार, सचिव श्री हरपाल सिंह, कोषाध्यक्ष सतीश टंडन, मीडिया प्रभारी डॉ. सुभाष चंद्रा सहित अन्य सदस्य डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव,  देवेंद्र सिंह,अतुल अग्रवाल,  पी.के. सक्सेना,प्रेम सागर गिरी,  सुनीता तोलानी एवं पारुल गुप्ता शामिल हैं।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया। गोल्डन स्क्वायर स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य तथा मुख-बधिर विद्यालय के बच्चों की प्रस्तुति को खूब सराहना मिली। वहीं शेखर म्यूजिकल ग्रुप के संगीत ने सभागार को तालियों से गूंजा दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि गोपाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “जन जागृति संस्था के कार्य सराहनीय हैं और समाज में इस प्रकार की गतिविधियां निरंतर होती रहनी चाहिए।”
कार्यक्रम का संचालन युवराज दत्त महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. सुभाष चंद्रा ने किया, जबकि अतिथियों का परिचय संस्था के राजीव त्रिवेदी ने कराया।
इस दौरान संस्था के संरक्षक  सेवक सिंह अजमानी, डॉ. डी.एन. मालपानी, सुरेंद्र तोलानी, राजकुमार त्रिवेदी,  नरेश चंद्र वर्मा, डॉ. डी.के. सिंह, डॉ. जे.एन. सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top