ऐतिहासिक चैती मेले में जवाबी कव्वाली में टीना परवीन व तस्लीम आरिफ ने बांधा समां
लखीमपुर खीरी Apr 15, 2026 at 06:18 PM , 29गोला गोकर्णनाथ खीरी। छोटी काशी कहे जाने वाले गोला के ऐतिहासिक चैती मेला 2026 के सांस्कृतिक मंच पर मंगलवार रात जवाबी कव्वाली का भव्य आयोजन हुआ। मशहूर कव्वाल टीना परवीन और तस्लीम आरिफ की प्रस्तुतियों ने देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा, कार्यक्रम अध्यक्ष सेन्ट्रल बार एसोसिएशन अध्यक्ष राम कुमार गौतम, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी डॉ. फारुख, मंजूर अली, डॉ. मनोज वर्मा, हनीफ खान, सेन्ट्रल बार एसोसिएशन महामंत्री संदीप अवस्थी, पूर्व अध्यक्ष लाल बिहारी वर्मा, मनोज मिश्रा, पंकज बाजपेई, रामेन्द्र शुक्ल, डॉ. अकील, श्याम मूर्ति शुक्ल, परविजय यादव, पंकज पुरवार, विमलेश मिश्रा, सुनील दीक्षित, राहुल शुक्ला, डॉ. आरिफ अंसारी, डॉ. सना सिद्दीकी, राजीव त्रिवेदी, लखीमपुर भाजपा नगर अध्यक्ष देवदत्त चड्ढा और नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद अतिथियों को स्मृति चिन्ह व पुष्पमालाओं से सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि विनोद मिश्रा ने कहा, "चैती मेला गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक है, जिसे पालिकाध्यक्ष ने बहुत खूबसूरती से सजाया है।" कार्यक्रम अध्यक्ष राम कुमार गौतम ने कहा, "मेला चैती बहुरंगी संस्कृति का मेला है। सुदूर क्षेत्रों से आए लोगों की सुविधा का पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू पूरा ख्याल रखते हैं।"इससे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग करने वाले करीब 40 कर्मचारियों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया।
*कव्वालों ने दी शानदार प्रस्तुतियाँ*
कार्यक्रम की शुरुआत तस्लीम आरिफ ने ईश्वर वंदना "तू ही ईश्वर तू ही अल्ला हम सबका" से की। इसके बाद उन्होंने "भर दो झोली मेरी या मोहम्मद", गजल "मैंने किसी के साथ भी धोखा नहीं किया" और मुकाबले की कव्वाली "ये माना कि जानम बहुत खूब हो तुम", "एटम बम है तेरी जवानी" पेश की। उनके साथ बैजों पर तस्लीम हुसैन, तबला पर शानू, ढोलक पर कैफ, हारमोनियम पर सरफराज, आक्टोपैड पर कमल हसन और कोरस पर वसीम व इन्तजार ने संगत की।
वहीं टीना परवीन ने "सबकी जुबां पर तेरा ही नाम", "कमली वाले के जैसा नहीं", गजल "जहर मुझको पिला देना" और मुकाबले की कव्वाली "एटम बम है तेरी जवानी" सुनाकर वाहवाही लूटी। उनके साथ तबला पर विक्की, ढोलक पर आसाराम, पैड पर सूरज, हारमोनियम पर दिलशाद वारसी, कोरस हसन अली और बैंजो पर सोनी नियाजी ने साथ दिया।
*बॉक्स*
16 अप्रैल 2026 को चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर पुरस्कार वितरण, समापन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सायं सात बजे से होगा।































Comments